अमेरिका में सबसे ऊँचाई पर पहुंचेंगी उत्तरकाशी की यह बेटी!!

नयी ऊंचाई छूने को तैयार नाल्ड गांव की पूनम  टाटा स्टील कर रहा वित्तीय मदद  गिरीश गैरोला उत्तरकाशी सीमांत जिले के एक छोटे से गांव नाल्ड की पूनम जल्दी ही नयी ऊंचाई छूने की तैयारी मे है और इसे तैयार कर रहा है टाटा स्टील। प्रथम एवरेस्ट विजेता बचेंद्री पाल ने बताया कि जनवरी मध्य […]

नयी ऊंचाई छूने को तैयार नाल्ड गांव की पूनम 
टाटा स्टील कर रहा वित्तीय मदद 
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी सीमांत जिले के एक छोटे से गांव नाल्ड की पूनम जल्दी ही नयी ऊंचाई छूने की तैयारी मे है और इसे तैयार कर रहा है टाटा स्टील। प्रथम एवरेस्ट विजेता बचेंद्री पाल ने बताया कि जनवरी मध्य मे उत्तरकाशी के छोटे से गांव की पूनम राणा जल्द ही दक्षिण अमेरिका की  सबसे ऊंची चोटी मे शामिल  अनंकागुआ  पर चढ़ने की  तैयारी कर रही है। इसकी ऊंचाई 22 हजार फीट से अधिक है। मार्च मे इन्हे नेपाल से एवरेस्ट चढ़ने की भी तैयारी करनी है किन्तु इससे पूर्व इन्हे नेपाल मे ही एक अन्य पीक फतह करना होगा।
बचेंद्री  पाल ने बताया कि ग्रामीण माहोल मे इस उम्र मे जहां लड़कियों पर  शादी के लिए नाते-रिश्तेदार दबाव डालते हैं, वही पूनम की दृढ इच्छा शक्ति के आगे अंत मे सबको झुकना ही पड़ा। उन्होने कहा कि इस सफलता के बाद पूनम रोल मोडेल  की  परिभाषा ही बदल कर रख देंगी।इसके लिए उन्हें  कड़े प्रशिक्षण मे शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts