अल्मोड़ा में ग्रामीण पिता-पुत्र तथा सगे भाइयों ने ही किया नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म

कलियुग में मानवता की सारी हदें तार-तार हो रही हैं। यह बात अल्मोड़ा की घटना ने पुख्ता भी कर दिया। यहां १३ साल की एक नाबालिग बच्ची से न केवल पिता-पुत्र ने दुष्कर्म किया, बल्कि दो अन्य सगे भाईयों ने भी बच्ची के साथ मुंह काला किया। यदि बच्ची के पेट में दर्द नहीं होता तो यह बात शायद इतनी जल्द सार्वजनिक भी नहीं हो पाती।
यह घटना भैंसियाछाना अल्मोड़ा जनपद की है, जहां गांव के ही पांच लोगों ने १३ वर्षीय नाबालिग से काफी समय तक सामुहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पांच लोगों में पिता, पुत्र, दो सगे भाई व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। ये लोग पीडि़त परिवार के परिचित बताए जा रहे हैं।
बच्ची के पेट में जब दर्द की शिकायत हुई तो उसके परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां पता चला कि वह गर्भवती है। इस पर बच्ची ने जब आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts