असली बाबा करेंगे नकली बाबाओं का खुलासा! फर्जी संतों की बन गयी सूची

 कुमार दुष्यंत , हरिद्वार// फर्जी संतों से हो रही संत बिरादरी की किरकिरी को लेकर संतों की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् सक्रिय हो गयी है। फर्जी संतों से हो रहे संतजगत के मानमर्दन से निपटने के लिए अब अखाड़ा परिषद् ने प्रयाग में महासभा की बैठक में ऐसे संतों के नामों का खुलासा करने […]

फर्जी संतों से हो रही संत बिरादरी की किरकिरी को लेकर संतों की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् सक्रिय हो गयी है। फर्जी संतों से हो रहे संतजगत के मानमर्दन से निपटने के लिए अब अखाड़ा परिषद् ने प्रयाग में महासभा की बैठक में ऐसे संतों के नामों का खुलासा करने का निर्णय लिया है।

फर्जी संतों की बन गयी सूची (2)
फर्जी संतों की बन गयी सूची (2)

कुकर्मों में लिप्त बाबाओं के आएदिन जेल पहुंचने से संतजगत हैरान है।क्योंकि व्याभिचार मामलों में जेल पहुंचे आसाराम, रामपाल व रामरहीम सभी समाज में संतों की ही भांति पूजे जाते रहे हैं। इसलिए संतजगत भी इन घटनाओं से स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। जिसके बाद अब संतों की अखाड़ा परिषद् ने इन कथित बाबाओं के कुकर्मों की कालिख से संतसमाज को बचाने के लिए न केवल ऐसे

फर्जी संतों की बन गयी सूची (3)
फर्जी संतों की बन गयी सूची (3)

संतों को अखाड़ा परिषद् से बाहर करने का निर्णय लिया है। बल्कि संत सरकार से भी ऐसे संतों को संत होने के नाते दी जा रही सुविधाएं हटाने की सिफारिश करेंगे।अखाड़ा परिषद् फर्जी संतों के नामों को उजागर कर समाज को भी इन फर्जी बाबाओं से सावधान करने का काम करेगी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् ने असली-नकली संतों में भेद करने वाली यह महत्वपूर्ण बैठक दस सितंबर को प्रयाग में आहूत की है।बताया जा रहा है कि परिषद् ने इस बैठक में फर्जी संतों के होने जा रहे खुलासे को लेकर ऐसे संतों की प्रारंभिक सूची भी तैयार कर ली है।इसमें आसाराम, रामरहीम सहित नारायण सांई भीमानंद, स्वामी ओमनमशिवाय, राधेमां, अच्युतानंद, निर्मल बाबा, योग सत्यम, रामपाल व उमानंद आदि नाम शामिल हैं।

फर्जी संतों की बन गयी सूची (4)
फर्जी संतों की बन गयी सूची (4)

अखाड़ा परिषद् संतों का राष्ट्रीय स्तर पर नेर्तत्व करती है। कुंभ-अर्द्धकुंभ जैसे बड़े पर्वों पर शासन-प्रशासन अखाड़ा परिषद् के निर्देशानुसार ही इन महामेलों की व्यवस्थाएं करते हैं।लेकिन दबाव-प्रभाव व लोभ-प्रलोभनों के चलते कथित संत संतों की इस शीर्ष संस्था में भी घुसपैठ बनाने में कामयाब होते रहे हैं। कुछ समय पूर्व हरिद्वार में एक प्रतिष्ठित अखाड़े ने राधे मां को रातों-रात महामंडलेश्वर पद पर अभिसिक्त कर दिया था। दिल्ली के शराब कारोबारी सचिन दत्ता को भी इसी प्रकार महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी की गयी थी। हरिद्वार में दो दिन पूर्व किट्टी का पैसा हडपने के विवाद में सामने आयी एक साधु दंपत्ति भी अखाड़े से जुड़ी हुई है। हाल की इन घटनाओं के बाद अखाड़ा परिषद् अब साधु-संत बन संत जगत को बदनाम करने वाले कथित साधुओं के खिलाफ अभियान पर निकल पड़ा है।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts