इन डीएम ने पैराग्लाइडिंग की अपने जिले मे निजी प्रयासों से कराई ट्रायल लैंडिंग

साहसिक पर्यटन के लिए उत्तरकाशी मुफीद। डीएम आशीष चौहान ने की निजी पहल से हुई पैराग्लाइडिंग की ट्रायल लैंडिंग।  गिरीश गैरोला  चिडियानुमा ग्लाइडर पर सवार इंसानों को देखकर लोगो मे जागा कौतूहल। उत्तरकाशी डीएम आशीष कुमार चौहान की निजी पहल पर सचिव पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के शंकरसिंह खड़ायत और उनके दो साथियों ने उत्तरकाशी जनपद […]

साहसिक पर्यटन के लिए उत्तरकाशी मुफीद।

डीएम आशीष चौहान ने की निजी पहल से हुई पैराग्लाइडिंग की ट्रायल लैंडिंग।

 गिरीश गैरोला 

चिडियानुमा ग्लाइडर पर सवार इंसानों को देखकर लोगो मे जागा कौतूहल।

उत्तरकाशी डीएम आशीष कुमार चौहान की निजी पहल पर सचिव पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के शंकरसिंह खड़ायत और उनके दो साथियों ने उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में खांड पुजार गांव से चिन्याली हवाई पट्टी तक और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में वरुणावत पर्वत से मनेरा स्टेडियम तक पैराग्लाइडिंग की ट्रायल लैंडिंग की ।

डीएम आशीष कुमार चौहान ने बताया कि जल्द ही वे उत्तरकाशी जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें देश विदेश के ऐरो स्पोर्ट्स के जानकारों को बुलाया जाएगा ।

डीएम की इस पहल से न सिर्फ रोजगार के साधन बढ़ेंगे बल्कि स्थानीय बेरोजगार युवकों को भी पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार मिलेगा

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts