ई- गवर्नेन्स के क्षेत्र में एमडीडीए को मिला गोल्ड

 ई-गवर्नेन्स के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को बुधवार फरवरी 27 को नई दिल्ली स्थित डॉ आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में वर्ष 2018-19 के लिए नेशनल अवार्ड फ़ॉर ई-गवर्नेन्स  प्रदान किया गया । सम्मान समारोह में  भारत सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा एमडीडीए के उपाध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव […]

 ई-गवर्नेन्स के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को बुधवार फरवरी 27 को नई दिल्ली स्थित डॉ आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में वर्ष 2018-19 के लिए नेशनल अवार्ड फ़ॉर ई-गवर्नेन्स  प्रदान किया गया ।
सम्मान समारोह में  भारत सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा एमडीडीए के उपाध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव व सिस्टम  एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूँठा को प्रथम पुरुस्कार की गोल्ड ट्रॉफी व सार्टिफिकेट  प्रदान किया गया

भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय,लोक शिकायत और पेंशन मन्त्रालय के प्रसाशनिक एवम लोकशिकायत विभाग द्वारा ई गवर्नेन्स को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से स्थापित उक्त पुरुस्कार अखिल भारतीय स्तर पर राजकीय विभागों को प्रदान किया जाता है केंद्रीय अपर सचिव की अद्यक्षता में 10 सदस्यीय चयन समिति द्वारा अखिल भारतीय स्तर आमंत्रित आवेदनो में से प्रथम पुरुस्कार के लिये  एमडीडीए का चयन किया गया ।
पुरुस्कार् में प्राप्त धनराशि  को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव द्वारा सीआरपीएफ शहीदों को दान कर दिया।
उक्त पुरुस्कार  गवर्नेन्स के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर दिए जाने वाले पुरुस्कारों में द्वितीय श्रेष्ठ पुरुस्कारों में शामिल है ।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts