उत्तरकाशी- देहरादून मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत दो घायल

उत्तरकाशी से देहरादून आ रही एक मैक्स 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह गाड़ी क्यारदा सुआ खोली मोटर मार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  मैक्स में 3 लोग सवार थे, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को पास के थत्यूड अस्पताल में ले जाया गया है। दुर्घटना में […]

उत्तरकाशी से देहरादून आ रही एक मैक्स 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह गाड़ी क्यारदा सुआ खोली मोटर मार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
 मैक्स में 3 लोग सवार थे, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों घायलों को पास के थत्यूड अस्पताल में ले जाया गया है।
दुर्घटना में लोक निर्माण विभाग थत्यूड की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह बताया जा रहा है कि दुर्घटना वाली जगह पर पैराफिट ना होने से गाड़ी सीधे खाई में गिर गई जिस कारण चालक  गोपाल सिंह नेगी(48) निवासी ग्राम गढ़वालगाड, तहसील चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की मौके पर मौत हो गई। तथा दो अन्य गंभीर घायल हो गए।
घायलों में संदीप महर(14) पुत्र राम सिंह महर, घायल राम सिंह महर(60) दोनों पिता-पुत्र, निवासी ग्राम मराड़, तहसील धनोल्टी टिहरी गढ़वाल है।धरासू थाना पुलिस, कण्डीसौड़ तहसील की बयाड़गांव राजस्व पुलिस,कण्डीसौड़ 108 मौके पर पहुंच गई है।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts