एक फीट से भी अधिक लंबे पीपल के पत्ते बने कौतुहल का विषय ।

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी जनपद के मातली कस्बे में पेशे से इंजीनियर कैलाश त्यागी ने अपने परिसर में पीपल का ऐसा पेड़ उगाया है, जिसके पत्ते सामान्य से बहुत लंबे और चौड़े हैं। स्केल से नापने पर इनकी लंबाई 12 से 14 इंच तक देखी गई है श्री त्यागी ने बताया कि वह इन पेड़ों की […]

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी जनपद के मातली कस्बे में पेशे से इंजीनियर कैलाश त्यागी ने अपने परिसर में पीपल का ऐसा पेड़ उगाया है, जिसके पत्ते सामान्य से बहुत लंबे और चौड़े हैं। स्केल से नापने पर इनकी लंबाई 12 से 14 इंच तक देखी गई है श्री त्यागी ने बताया कि वह इन पेड़ों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं और इनके खाद , पानी की व्यवस्था भी अपने खाने-पीने की तरह ही करते आ रहे हैं।


जैसे-जैसे पेड़ बडे  हो रहे हैं और उसके पत्ते आश्चर्यजनक रूप से बड़ा आकार ले रहे हैं तो उनकी अपनी मेहनत पर बेहद प्रसन्नता हो रही है।

पीपल के बढे पत्तों के आकार को लेकर जब हमने प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी वन प्रभाग संदीप कुमार से बात की तो  पहले तो उन्होंने कहा इतना बड़ा पत्ता पीपल प्रजाति का न होकर मिलती जुलती किसी और प्रजाति का हो सकता है ।किंतु पीपल के पत्ते के अगले हिस्से के नुकीलेपन को देखकर उन्होंने दावा किया कि एक पीपल ही है। वहीं  पी जी कॉलेज उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर अरुण अग्रवाल की माने तो यह पहाड़ी पीपल है । बहरहाल कुछ भी हो लोक निर्माण विभाग के मातली  स्थित सरकारी आवासीय परिसर में अपने बच्चों की तरह इन पेड़ों की देखभाल कर रहे इंजीनियर कैलाश त्यागी अपने पेड़ों की इस तरह प्रोग्रेस को देखकर बहुत खुश है।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts