एक्सक्लूसिव: चिकित्सा शिक्षा को मिले 87 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर

कुलदीप एस राणा  शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के एक नया सवेरा लेकर आई।  चिकित्सा शिक्षा चयन बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित असिस्टेंट प्रोफेसर्स के 138 पदों हेतु हुए साक्षत्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर हुए साक्षात्कार के पश्चात तैयार मेरिट सूची में मात्र 87 अभ्यार्थी ही […]

कुलदीप एस राणा 

शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के एक नया सवेरा लेकर आई।  चिकित्सा शिक्षा चयन बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित असिस्टेंट प्रोफेसर्स के 138 पदों हेतु हुए साक्षत्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर हुए साक्षात्कार के पश्चात तैयार मेरिट सूची में मात्र 87 अभ्यार्थी ही चयनित हो सके। विभिन्न संकायों में निर्धारित पदों के सापेक्ष हुए चयन में आरक्षित श्रेणी के 41 पदों पर आवेदन न होने से नही भरे जा सके हैं। शेष पदों पर नैनीताल हाईकोर्ट में वाद दाखिल होने के कारण कोर्ट आदेशों के क्रम में उनके परिणाम भी रोक दिए गए हैं।
87 पदों  पर अभ्यार्थियों के चयन होने से असिस्टेंट प्रोफेसर्स की कमी से जूझ रहे प्रदेश के तीनों मेडिकल कालेज  को काफी हद तक सहूलियत प्राप्त हो सकेगी।

हल्द्वानी मेडिकल कालेज को छोड़कर श्रीनगर व दून मेडिकल कालेज अभी तक कॉन्ट्रेक्ट फैकल्टी के भरोसे ही किसी तरह गाड़ी खींच रहे थे। असिस्टेंट प्रोफेसर  के 87 पदों पर  चयनित हुए अभ्यार्थियों  को सभी मेडिकल कालेज में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति प्रदान की जाएगी । जिनमे आगामी सत्र से प्रारम्भ होने जा रहे अल्मोड़ा मेडिकल कालेज भी सम्मलित हैं।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts