एक्सक्लूसिव : डीएम, सीडीओ का चालान करेगा कौन !

गजबः कॉमर्शियल वाहन में प्राइवेट नंबर प्लेट लगाकर चलते हैं पौड़ी के डीएम और सीडीओ, कौन करेगा चालान? अनुज नेगी पौड़ी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कॉमर्शियल वाहनों में पीली रंग की नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। लेकिन पौड़ी के दो सरकारी अधिकारी के वाहन की नंबर प्लेट पर गौर किया जाए तो कॉमर्शियल वाहन […]

गजबः कॉमर्शियल वाहन में प्राइवेट नंबर प्लेट लगाकर चलते हैं पौड़ी के डीएम और सीडीओ, कौन करेगा चालान?

अनुज नेगी
पौड़ी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कॉमर्शियल वाहनों में पीली रंग की नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। लेकिन पौड़ी के दो सरकारी अधिकारी के वाहन की नंबर प्लेट पर गौर किया जाए तो कॉमर्शियल वाहन होने के बावजूद इनकी गाड़ी पर पीले रंग की जगह सफेद रंग का नंबर प्लेट लगा हुआ मिला।
दरअसल जिला अधिकारी पौड़ी धीरज गर्ब्याल के वाहन पर नंबर प्लेट UK07 TB 6969 व मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी दीप्ती सिंह के वाहन पर नंबर प्लेट UK07 TB 6262 लगा है।

यह वाहन कॉमर्शियल है, जिसे उत्तराखंड शासन की तरफ से जिला अधिकारी पौड़ी और मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी को अलॉट किया गया है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि कॉमर्शियल वाहन होने के बावजूद इसमें प्लेट पीले रंग की नहीं बल्कि सफेद रंग की है।
वहीं नंबर प्लेट में जिस तरह से नंबर अंकित हैं वो भी मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, दरअसल,साथ ही ये सीधे तौर पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है।
जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के वाहन के नंबर प्लेट की गड़बड़ियों को लेकर  एआरटीओ द्वारिका प्रसाद पौड़ी से बात की गई तो उन्होंने इस मसले पर कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किसी भी कॉमर्शियल वाहन में पीली नंबर प्लेट होना अनिवार्य है. ऐसा न होना पूरी तरह से एक्ट का उल्लंघन है. इस स्थिति में वाहन का चालान होने के साथ ही वाहन को सीज भी किया जा सकता है।
द्वारिका प्रसाद  कहा कि यह वाहन जिस भी व्यक्ति के नाम पर है उसका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वाहन स्वामी को जल्द नोटिस भेजा जाएगा।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts