एक्सक्लूसिव : दान सिंह रावत को राज्यमंत्री का दर्जा। दायित्वधारियों को राज्य मंत्री का दर्जा देने की शुरुआत !

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान कर दिया है।  राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद दान सिंह रावत के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और उन्हें बधाइयां दी। गौरतलब है कि दान सिंह रावत को 27 फरवरी 2019 को उत्तराखंड राज्य […]

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान कर दिया है।
 राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद दान सिंह रावत के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और उन्हें बधाइयां दी।
गौरतलब है कि दान सिंह रावत को 27 फरवरी 2019 को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया था। 10 जून को उन्हें राज्यमंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया गया है।
  पहले यह पद राज्यमंत्री स्तर का ही हुआ करता था। लेकिन वर्ष 2007 में भाजपा सरकार ने यह तय किया था कि किसी को भी राज्यमंत्री स्तर का दर्जा नहीं दिया जाएगा बल्कि उन्हें दायित्व धारी कहा जाएगा।
बहरहाल दान सिंह रावत को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिए जाने के बाद अन्य दायित्व धारियों को भी राज्य मंत्री कहलाए जाने की आस जग गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts