एक्सक्लूसिव: प्रधानाचार्य की हद दर्जे की बदतमीजी 

पवलगढ़ के प्रधानाचार्य द्वारा लिखे गए इस दुर्भाग्यपूर्ण – कुप्रयोजनयुक्त – गैरजिम्मेदाराना पत्र को पढ़ कर जो पहली बात मेरे दिमाग में आती है ,वह है – ”  हद दर्जे की बदतमीजी” ( और यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी से साभिप्राय लिख रहा हूँ ) I किसी भी संस्था के प्रमुख का यह अधिकार है […]

पवलगढ़ के प्रधानाचार्य द्वारा लिखे गए इस दुर्भाग्यपूर्ण – कुप्रयोजनयुक्त – गैरजिम्मेदाराना पत्र को पढ़ कर जो पहली बात मेरे दिमाग में आती है ,वह है – ”  हद दर्जे की बदतमीजी” ( और यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी से साभिप्राय लिख रहा हूँ ) I

किसी भी संस्था के प्रमुख का यह अधिकार है कि वह पर्याप्त आधार होने की स्थिति में अपने मातहत कर्मी के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी कर सकता है , किन्तु टिप्पणी करने से पूर्व उसे इस सबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है (नियमतः प्रतिकूल टिप्पणी गोपनीय होती है ) I तथापि प्रतिकूल टिप्पणी करने का यह  अर्थ नहीं कि मातहत कर्मी को  सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया जाय I

संक्षेप में इतना ही कहूँगा कि संबधित शिक्षक /शिक्षिका को न सिर्फ प्रधानाचार्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहिए, अपितु साथ में अविलम्ब उच्च अधिकारी के समक्ष परिवाद निवारण हेतु आवेदन करना चाहिएI

जनपद कार्यकारिणी से अपेक्षित है कि वह मानहानि का मुकदमा एवं परिवाद  निवारण आवेदन के लिए शिक्षक /शिक्षिका की मदद करे एवं अपने स्तर से मामला अविलम्ब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाये I

(नोट – पहचान छुपाने के लिए शिक्षक /शिक्षिका नाम छुपा दिया है )

लेखक : मुकेश प्रसाद बहुगुणा शिक्षक

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts