पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिवः मुख्यसचिव और ओम प्रकाश में छिड़ा शीत युद्ध!

November 15, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

पावर छिन जाने से बढा पावर वार!

 अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश के पर कतरे जाने से सचिवालय में शीतयुद्ध की शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जैसा भारी-भरकम महकमा छिन जाने के बाद अब तक एकतरफा निर्णय ले रहे अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश खुद को थोड़ा हाशिए पर महसूस करने लगे हैं।
 हाल ही में प्रतिनियुक्ति से दिल्ली से लौटे IAS नितेश कुमार झा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की पसंद माने जाते हैं। ओम प्रकाश से स्वास्थ्य महकमा छीनकर नितीश कुमार झा को दिए जाने से अब तक का शक्ति संतुलन गड़बड़ा चला है।
 पाठकों को यह जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम 600 करोड रुपए के बजट की योजना है। यह योजना वर्ल्ड बैंक के उधार से भारत सरकार के माध्यम से चलाई जा रही है।  इस योजना में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि पैसा कैसे और कहां खर्च हो रहा है। पूरा फोकस यह है कि बस किसी तरह से पैसा खर्च हो। इसी बजट को ठिकाने लगाने के लिए ओम प्रकाश उत्तर प्रदेश से अपने चहेते इंजीनियर को देहरादून लाए थे और उन्होंने इस बजट को ठिकाने लगाने के लिए लंबा-चौड़ा जाल बुना था। ओम प्रकाश इस भारी भरकम बजट वाले महकमे को छोड़ना नहीं चाहते थे। वह लंबे समय से इस पर काबिज थे।
 नीतीश कुमार झा ने महकमा संभालते ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एम एस बी वाई) जैसी योजना संभाल रही बजाज आलियांज नामक कंपनी को हल्का झटका देकर यह संदेश दे दिया कि पुराना दौर खत्म हो चुका है।
 कुछ दिन पहले डॉक्टरों के जबरन स्थानांतरण का भी मुख्य सचिव ने संज्ञान लिया है। कोटद्वार से जबरन उत्तरकाशी ट्रांसफर किए गये जगदीश चंद्र ध्यानी का ट्रांसफर रद्द करते हुए वापस कोटद्वार भेज दिया गया है। उत्तरकाशी के डॉक्टर रौतेला का भी ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है।
  ओम प्रकाश को झटका देने की शुरुआत तभी हो गई थी, जब पदभार संभालते ही उत्पल कुमार सिंह को पहले से तैयार की गई ट्रांसफर लिस्ट हस्ताक्षर करने के लिए पकड़ा दी गई थी। तब लिहाज करते हुए उत्पल कुमार सिंह ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। सूत्र बताते हैं कि मुख्य सचिव का पद संभालते ही उन्हें ट्रांसफर लिस्ट पर हस्ताक्षर करते हुए अटपटा तो लगा था लेकिन आते ही हस्ताक्षर करने से ना नुकुर करना भी उन्हें अच्छा नहीं लगा। किंतु तभी उन्होंने तय कर दिया था कि वह रबर स्टांप की तरह काम नहीं करेंगे।
इससे पहले भी इतिहास रहा है कि आर एस टोलिया,  एस के दास, इंदु कुमार पांडे, आलोक कुमार जैन  से लेकर एन एस नपलच्याल, सुभाष कुमार और नागराजन जैसे मुख्य सचिवों को भी काम नहीं करने दिया क्या। किंतु उत्पल कुमार सिंह इस परिपाटी को बदलना चाहते हैं।
 अब तक यह माना जा रहा था कि उत्पल कुमार सिंह सिर्फ मुखौटा या रबड़ स्टांप रहेंगे और ओम प्रकाश सरकार चलाएंगे! किंतु लगता है अब यह कोल्ड वार सतह पर दिखने वाला है।
 स्वास्थ्य विभाग में अंदर तक महत्वपूर्ण स्थानों पर घर कर चुके भ्रष्ट अफसरों पर अब किस तरह नकेल लगाई जाएगी, यह भी देखने वाली बात है। साथ ही सचिवालय में शक्ति संतुलन का कोल्ड वार आगे क्या रूप लेता है इस पर सभी की निगाह रहेगी!

Previous Post

उत्तराखंड मे वाकई 20 की स्पीड!उत्तराखंड का पत्र भेज दिया यूपी!मोदी के कहने पर भी साधा मौन!!

Next Post

गूगल ने कॉर्नेलिया सोराबजी का बनाया डूडल।

Next Post

गूगल ने कॉर्नेलिया सोराबजी का बनाया डूडल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: पूर्व डीएफओ किशन चंद पर ईडी का एक और डंडा। चार्जशीट दाखिल ..
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : 90 करोड़ खर्च करने के बाद अब मेट्रो की ज़मीन पर पार्क का प्लान।जमीन खुर्दबुर्द की तैयारी!
  • उपलब्धि: महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण की तैयारी पूरी, 81 पोलिंग पार्टियां रवाना..
  • शानदार पहल: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में प्रशासन बना सहारा। 14 गर्भवती महिलाओं को मिली नई ज़िंदगी
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!