एक्सक्लूसिव:नैनीताल की होली पर भी दिखा अभिनन्दन का रंग

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में नैनीताल की होली में दिखा मिग 21 बाइसन का वीर पायलट अभिनंदन का रंग। एक महिला ने अभिनंदन का रूप धारण(स्वांग) कर सभी को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/9cyGO-3hstE देश में बैठकी होली शुरू होते ही रंगों की धूम मच गई है। पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल की होली में दिखा मिग 21 बाइसन का वीर पायलट अभिनंदन का रंग। एक महिला ने अभिनंदन का रूप धारण(स्वांग) कर सभी को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/9cyGO-3hstE

देश में बैठकी होली शुरू होते ही रंगों की धूम मच गई है। पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धुन सुनाई दे रही है। चारों तरफ रंगों के रंग में लोग रंगे हैं। संस्कृति सिर चढ़कर बोल रही है। इसी के बीच रंगों के इस त्योहार में देशभक्ति भी देखने को मिली जब स्वांग रचते हुए 68 वर्षीय वृद्ध महिला गीता साह ने पायलट अभिनंदन का वेश भूषा पहनकर सबको चौंका दिया। वृद्ध महिला ने एयर फोर्स पायलट अभिनंदन की तरह ही रौबदार मूछें लगा रखी थी। वह कार्यक्रम में सभी का अभिनंदन कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस समय देश अभिनंदन अभिनंदन हुआ है, और इस लिए वो भी अभिनंदन बनकर आई हैं।

अभिनदंन बनी गीता साह ने लड़ाकू जहाज हवा में लहराकर एक खूबसूरत संदेश भी देश के युवाओं को दिया। आयोजक लेक्स वीमन वेलफेयर की अध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर महिलाओं ने पुरुषों का भेष रखा है तो कुछ पुरुष महिला बनकर आए हैं। इस रंगों के त्योहार को सभी मिलजुल कर मना रहे हैं।
अभिनंदन देश के वो वीर पायलट हैं जिन्होंने 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद 27 फरवरी को हवा सीमा को लांघने वाले पाकिस्तानी एफ16 जहाजों को खदेड़ते हुए एक को मार गिराया था। इस दौरान अभिनंदन पाकिस्तानी कैद में आ गया था और चार दिन की हिरासत के बाद उन्हें रिहा करना पड़ा था।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts