एसएसपी सदानंद दाते ने आंचल मे सौंपा बच्चा तो………

एसएसपी सदानंद दाते ने आंचल मे सौंपा बच्चा तो मां की आंखें छलक पड़ी  उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर में 13 नवंबर की सुबह सुभाष कॉलोनी से एक बच्चा चोरी हो गया था। 3 महीने के इस बच्चे को एक महिला चुरा ले गई थी। बदहवास मां अपने जिगर के टुकड़े को अपने पास न […]

एसएसपी सदानंद दाते ने आंचल मे सौंपा बच्चा तो मां की आंखें छलक पड़ी

 उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर में 13 नवंबर की सुबह सुभाष कॉलोनी से एक बच्चा चोरी हो गया था। 3 महीने के इस बच्चे को एक महिला चुरा ले गई थी।
बदहवास मां अपने जिगर के टुकड़े को अपने पास न पाकर, सीधी SSP सदानंद दाते के दर पर दौड़ी-दौड़ी पहुंची तो एसएसपी ने उन्हें ढांढस बंधाया और SP सिटी देवेंद्र पींचा और  एसओजी को जरूरी निर्देश जारी किए। और खुद भी पूरे मामले पर नजर बनाए रखी। SSP के निर्देश पर कई जगह दबिश दी गई और सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।  पूरी कवायद का परिणाम यह रहा कि 12 घंटे से पहले-पहले पुलिस ने बच्चे को बरामद कर मां के आंचल में सौंप दिया।
 मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक बार फिर से एसएसपी सदानंद दाते और उनकी टीम ने अपनी क्षमताओं को साबित करते हुए एक मां का आंचल खुशियों से भर दिया। उधमसिंह नगर में इस त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस की काफी प्रशंसा हो रही है। (रिपोर्ट तथा फोटो: भरत शाह रिपोर्टर इंडिया वॉइस)

Also Read This

RTI खुलासा : कृषि विभाग में करोड़ों का खेल! अपात्र लाभार्थियों को ₹1152.46 लाख का भुगतान, ₹1147.86 लाख की वसूली बाकी

देहरादून/हल्द्वानी। कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड कृषि विभाग से सूचना के अधिकार के तहत निकले सरकारी दस्तावेजों ने करोड़ों रुपये के भुगतान और वसूली को लेकर गंभीर...

बड़ी खबर : पहली बरसात नहीं झेल सके 90 लाख के निर्माणाधीन पैदल पुल के पिलर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा पर बन रहा लोहे के गाडर का पुल निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त — भूमि...

Related Posts