ओमप्रकाश के कतरे पर सीएम ने छीना स्वास्थ्य महकमा

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल अधिकारी अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा का दायित्व वापस ले लिया है।

यह दायित्व हाल में ही दिल्ली से लौटे आईएएस नितेश कुमार झा को दिया गया है। नीतेश कुमार झा को शहरी विकास विभाग का भी सचिव बनाया गया है। नितेश जा दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव थे। इससे पहले शहरी विकास विभाग राधिका झा के पास था।राधिका झा नीतेश कुमार झा की पत्नी हैं तथा कुछ महीने पहले ही उन्होंने प्रतिनियुक्ति से वापस आकर ज्वाइन किया था।

नितेश कुमार झा ने पिछले दिनों ही ज्वाइन किया है। अब ओम प्रकाश के पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, PWD, राज्य संपत्ति, नागरिक उड्डयन और मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का दायित्व बचा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts