कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम भी पहुंचे अग्निकांड प्रभावित गांव। सरकार पर बरसे।

नीरज उत्तराखंडी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने मोरी ब्लाक के आग से प्रभावित सावणी गाँव के ग्रामीणों से जखोल पहुँच कर मुलाकात की तथा पीड़ितों को ढाढ़स बढाया। तथा आपदा की इस घड़ी में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने सत्तासीन भाजपा सरकार द्वारा पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता को नाकाफी बताया तथा पीड़ित अग्नि प्रभावितों को राहत राशि के चैक पाने के लिए 5 किमी दूर पैदल जखोल बुलाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार एक दिखावा है। असल में पीड़ितों को सरकार के द्वार जाना पड़ रहा है। आपदा इस घड़ी में सरकार संवेदनहीन हो गई है। पीड़ित परिवारों को राहत राशि के चैक लेने के लिए 5 किमी दूर पैदल चलकर जखोल बुलाना सरकार की संवेदनहीनता का उदाहरण है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सावणी के अग्निकांड पीड़ित परिवारों को ढाई लाख रूपये नगद प्रदान कर पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रीतम सिंह ने प्रदेश भाजपा सरकार पर पीड़ितों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया। 50 हजार कार्यकर्ताओ ने भी दिए।


जखोल गाँव पहुँचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय अग्निकांड पीड़ित परिवारों को पाँच पाँच लाख देने का प्राविधान था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे घटा कर एक लाख रूपये कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनविरोधी कार्य कर रही है। आपदा पीड़ितों के साथ इतना भद्दा मजाक किया गया कि उन्हें एक-एक लाख के चेक के लिए 5 किमी पैदल जखोल बुलाया गया ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हैलिकैप्टर सावणी गाँव में भी लैंड कर सकता था, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते जखोल गाँव में कार्यक्रम रखा गया।     उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव हरिमोहन नेगी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत प्रहलाद रावत, हाकम सिंह रावत भी मौजूद थे।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts