केशव के लिए फरिश्ता बनें डीएम आशीष चौहान 

नीरज उत्तराखंडी पुरोला विकासखंड के सुदूरवर्ती गांव लेवटाड़ी निवासी 60 वर्षीय जगदीश लाल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उत्तर काशी के जिलाधिकारी उसके 1 साल के पोते के लिए देवदूत बनकर आएंगे। जगदीश लाल का पोता केशव (1 वर्ष) हार्निया की बीमारी से पीड़ित है। केशव के सर से माता पिता का […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला विकासखंड के सुदूरवर्ती गांव लेवटाड़ी निवासी 60 वर्षीय जगदीश लाल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उत्तर काशी के जिलाधिकारी उसके 1 साल के पोते के लिए देवदूत बनकर आएंगे।
जगदीश लाल का पोता केशव (1 वर्ष) हार्निया की बीमारी से पीड़ित है। केशव के सर से माता पिता का साया उठने से केशव का लालन-पालन उसके दादा जगदीश लाल कर रहे है।।
जगदीश लाल भी अपने दोनों पोतों को पालने के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं। गरीबी के कारण वह अपने पोते केशव का इलाज करवाने में असमर्थ हैं। इन परिस्थितियों में जगदीश लाल और उसने पोते केशव के लिए उत्तरकाशी डीएम आशीष चौहान देवदूत बनकर आए।
डीएम आशीष चौहान सोमवार को जब बहुद्देशीय शिविर पहुँचे तभी जगदीश लाल भी अपने पोते के इलाज के लिए मदद मांगने सर बडियार गांव आये थे, जहां उन्होंने डीएम आशीष चौहान से मुलाकात की और उन्हें अपनी परेशानी बताई।


डीएम ने बहुद्देशीय शिविर में जगदीश लाल के पोते केशव का प्राथमिक टेस्ट करवाए। इसके बाद वो केशव को अपने साथ जिला अस्पताल ले गए तथा सीएमओ और सीएमएस को केशव के इलाज करने के निर्देश दिए। केशव का इलाज जिला अस्पताल में शुरू हो गया है। सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने बताया कि केशव के सभी मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं और बुधवार को केशव का ऑपरेशन किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts