खबर का असरः पुलिस कप्तान ने लिया संज्ञान 

अपराधियों  के विवरण के साथ लगाई गयी बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को दिया सम्मान जनक  स्थान।सभी महापुरुषों की तस्वीर एक ही साइज़ मे सम्मान के साथ अलग दीवार मे लगाने के दिये निर्देश गिरीश गैरोला   पर्वत जन की खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तरकाशी पुलिस कप्तान सुखवीर सिंह ने कोतवाली मे हैड मोहर्रिर कक्ष […]

अपराधियों  के विवरण के साथ लगाई गयी बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को दिया सम्मान जनक  स्थान।सभी महापुरुषों की तस्वीर एक ही साइज़ मे सम्मान के साथ अलग दीवार मे लगाने के दिये निर्देश

गिरीश गैरोला  
पर्वत जन की खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तरकाशी पुलिस कप्तान सुखवीर सिंह ने कोतवाली मे हैड मोहर्रिर कक्ष मे अपराधियों के विवरण के साथ दीवार मे लगे बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को तत्काल वहां से हटाकर सम्मान के साथ दूसरे स्थान पर लगाने के निर्देश दिये।
बुधवार को खुद कप्तान ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली मे तैनात कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि सभी महापुरुषों की तस्वीर अधिकारी कक्ष के पीछे सम्मान के साथ एक ही साइज़ मे लगाई जाय ताकि सभी आगन्तुकों की नजर के सामने तस्वीर दिखे।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी कोतवाली मे लापता अपराधियों के विवरण के साथ ही दीवार पर बाबा साहब की तस्वीर लगाई गयी थी। पर्वतजन द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाये जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत मे आया और बाबा साहब के साथ सभी महापुरुषों की तस्वीर सम्मान के साथ अधिकारी कक्ष मे लगाने के निर्देश दिये।

Also Read This

दर्दनाक: गुलदार का खूनी आतंक। घास काटने गई महिला को जंगल में घसीटकर मारा

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा...

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

Related Posts