खाई में गिरा ट्रैक्टर-ट्राला, तीन की मौत, चार घायल

चमोली जनपद के पोखरी में एक ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं।
दरअसल शुक्रवार को एक ट्रैक्कर ट्राला में करीब एक दर्जन नेपाली मजदूर पोखरी से रौता गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्राला में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को निटकवर्ती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बाद में घायलों को श्रीनगर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है।
मृतकों में इंद्र बहादुर बोरा (48) पुत्र मान बहादुर ग्राम-लम्सुख दल्लु जिला-देलेख नेपाल, धरमवीर (56) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम-नसवाला पोस्ट-बड़ापुर बिजनौर और गीता देवी (42) पत्नी चंद्र बहादुर ग्राम-दुंगेश्वर जिला देलेक अंचल भेरी नेपाल शामिल हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts