खुद ही प्रमाणित कीजिए अब अपने सभी दस्तावेज!

 सेवायोजन हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया को सरलीकृत करने के उद्देश्य से शैक्षिक और अन्य प्रमाण पत्रों को स्व:प्रमाणित करने के संबंध में यूं तो पहले ही 11 दिसंबर 2014 को एक शासनादेश के माध्यम से तत्कालीन उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी किए हुए थे।  उस से एक कदम आगे बढते हुए वर्तमान उत्तराखंड सरकार […]

 सेवायोजन हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया को सरलीकृत करने के उद्देश्य से शैक्षिक और अन्य प्रमाण पत्रों को स्व:प्रमाणित करने के संबंध में यूं तो पहले ही 11 दिसंबर 2014 को एक शासनादेश के माध्यम से तत्कालीन उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी किए हुए थे।
 उस से एक कदम आगे बढते हुए वर्तमान उत्तराखंड सरकार ने जन सामान्य को सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यों में प्रकृति प्रयुक्त होने वाले ऐसे अभिलेख जो अब तक राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित होने पर ही स्वीकार किए जाते थे, अब उनके स्थान पर स्वप्रमाणित अभिलेखों को स्वीकार किया जाएगा।
 उत्पल कुमार सिंह ने आज जारी एक साथ में देश के माध्यम से प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आप किसी भी प्रकार की सरकारी कार्यों के लिए स्वप्रमाणित अभिलेख ही पर्याप्त होंगे। हालांकि संबंधित कार्य के औपचारिक अथवा अंतिम रूप से स्वीकृत किए जाने से पूर्व स्वीकृतिकर्ता अधिकारी अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा स्वप्रमाणित अभिलेखों का मिलान मूल अभिलेखों से अवश्य करा दिया जाएगा और संतुष्ट होने के उपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही संपादित की जाएगी।

 प्रमाणीकरण में सभी तरह की औपचारिकताएं समाप्त होने से बेरोजगारों को अपने शैक्षिक सहित अन्य जन सामान्य को सरकारी विभागों में प्रयुक्त होने वाले अभिलेखों को राजपत्रित अधिकारियों से प्रमाणित कराने की बाध्यता खत्म हो जाएगी।यह एक बड़ी राहत पाना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहली बरसात नहीं झेल सके 90 लाख के निर्माणाधीन पैदल पुल के पिलर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा पर बन रहा लोहे के गाडर का पुल निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त — भूमि...

Nepal Flood Update: नेपाल बाढ़ में 160 लोगों की मौत।142 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस...

Related Posts