खूनी फ्लाईओवर के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी 

फ़्लाईओवर को चार लेन बनाने व लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय कर हत्या के मुकदमें करने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना के नेतृत्व में कैंट कांग्रेस के पार्षदों पूर्व पार्षदों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आज बल्लीवाला में फ्लाईओवर का एन एच अधिकारियों के साथ […]

फ़्लाईओवर को चार लेन बनाने व लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय कर हत्या के मुकदमें करने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना के नेतृत्व में कैंट कांग्रेस के पार्षदों पूर्व पार्षदों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आज बल्लीवाला में फ्लाईओवर का एन एच अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान वहाँ राज्य सरकार के क्षेत्रीय विधायक व एन एच के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन कर फ्लाईओवर को फोर लेन करने व वर्तमान फोर लेन फ्लाईओवर को फोर लेन को टू लेन करवाने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुक़दम्मा कायम कर कार्यवाही करने की मांग की।

श्री धस्माना ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मूलतः बल्लीवाला में चार लेन फ्लाईओवर प्रस्तावित था, जिसकी भूमि अधिग्रहण सहित निर्माण की लागत 155 करोड़ प्रस्तावित थी, किन्तु स्थानीय बीजेपी विधायक हरबंस कपूर द्वारा क्षेत्र के चंद व्यापारियों की भूमि अधिग्रहण रुकवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर शासन पर दबाव बना कर इसे टू लेन कर दिया गया। धस्माना ने कहा कि शुरू होने से लेकर अब तक इस फ्लाईओवर में दर्जनों दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। धस्माना ने कहा कि सरकार को तत्काल इस फ्लाईओवर को फोर लेन करने की कार्यवाही करनी चाहिए। अगर सरकार ने ऐसा नही किया तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
आज के प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश धीमान, पार्षद सुमित्रा ध्यानी ,पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद समिधा गुरुंग, अनुराग गुप्ता, दीवान बिष्ट, प्रमोद गुप्ता, घनश्याम वर्मा, प्रताप असवाल, संतोष सैनी, इज़हार, मेहताब, कासिफ, सागर गुरुंग, अनिल बस्नेत, पंकज अग्रवाल, अनुज दत्त शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts