चंद्रवीर गायत्री के हाथों उफतारा के अध्यक्ष की कमान

उत्तराखंड  फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) की कमान चंद्रवीर गायत्री को सौंपी गई है। गुरुवार को दून के एक होटल में उफतारा की आम सभा हुई। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप भंडारी की देखरेभ में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उफतारा की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री एवं गंभीर सिंह जयाड़ा को सर्वसम्माति […]

uftara ke president chandraveer gaytri or anya padadhikari
uftara ke president chandraveer gaytri or anya padadhikari

उत्तराखंड  फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) की कमान चंद्रवीर गायत्री को सौंपी गई है। गुरुवार को दून के एक होटल में उफतारा की आम सभा हुई। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप भंडारी की देखरेभ में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उफतारा की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री एवं गंभीर सिंह जयाड़ा को सर्वसम्माति से महासचिव चुना गया है। उफतारा की परंपरा के अनुसार चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। अन्य पदों पर कैप्ट बंशीलाल कठुलियाल उपाध्यक्ष, बृजेश भट्ट कोषाध्यक्ष तथा रवि ममगाई को प्रचार सचिव चुना गया है।
निवर्तमान अध्यक्ष कांता प्रसाद एवं महासचिव धनवीर रावत ने नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि कला, संस्कृति एवं कलाकार हितों के लिए उच्च स्तर पर कार्य किया जाएगा तथा जिन उद्देश्यों के लिए उफतारा का जन्म हुआ है, उन्हें साकार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी के संयोजन में आगामी ८ सितंबर को देहरादून में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होगा।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, वरिष्ठ सदस्य रमेश नौडियाल, जसपाल पंवार जस्सी, इक्तदार अली, महितोष मैठाणी, डा. अमर गोदियाल, माला मैठाणी, दीपक रावत, विनोद रतूड़ी, राजेश रावत, जगवीर कुंद्रा, चंद्र प्रकाश, गोविंद सिंह, प्रमोद बेलवाल, हरीश कुकरेजा आदि उपस्थित थे।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts