चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मी ने जड़ा ड्राइवर को थप्पड़। बवाल

जगदम्बा कोठारी रूद्रप्रयाग-‘मित्र पुलिस’ का स्लोगन देने वाली उत्तराखंड पुलिस के एक जवान जो कि चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था, के द्वारा वाहन चालक को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया। आज सुबह नौ बजे करीब केदार घाटी से रूद्रप्रयाग मुख्यालय जा रही पोलिंग पार्टी तिलवाड़ा कस्बे मे जाम मे फंस गयी। पोलिंग पार्टी के […]

जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग-‘मित्र पुलिस’ का स्लोगन देने वाली उत्तराखंड पुलिस के एक जवान जो कि चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था, के द्वारा वाहन चालक को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया।

आज सुबह नौ बजे करीब केदार घाटी से रूद्रप्रयाग मुख्यालय जा रही पोलिंग पार्टी तिलवाड़ा कस्बे मे जाम मे फंस गयी। पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा ड्यूटी मे तैनात पुलिस कर्मी गाड़ी से बाहर उतरा उसने जाम मे फंसे एक वाहन चालक को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे नाराज अन्य वाहन चालकों ने केदारनाथ-रूद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार मे जाम लगा दिया।

देखिए वीडियो  

https://youtu.be/eg-YsBC2djs

वाहन चालक दिनेश का आरोप है कि पुलिस कर्मी ने उनके साथ बेवजह गाली गलौच करी और थप्पड़ मारा। जिसके बाद अन्य वाहन चालकों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ रूद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली मौके पर पहुंचे और वाहन चालकों से वार्ता कर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर नाराज वाहन चालकों ने जाम खोला। वहीं टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेन्द्र डिमरी ने चेतावनी दी है कि यदि आज और शीघ्र दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही नहीं हुयी तो कल तिलवाड़ा मे नेशनल हाइवे पर अनिश्चित कालीन जाम लगाया जाएगा। एसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जा रही है साथ ही जाम लगाने वाले वाहन चालकों पर भी संबधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इस दौरान करीब घन्टे भर तक सड़क के दोनो ओर वाहनों की लन्बी कतार लग गयी थी जिसमे कई पोलिंग पार्टियों सहित सवारियां फंसी रही।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts