छत नहीं, छतरी के नीचे छात्र!

उत्तराखंड के सर्वाधिक बजट के विभाग शिक्षा विभाग की हालत इतनी पतली हो गई है कि अब छात्रों को छत के अभाव में छतरी लेकर विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सूबे के बड़बोले शिक्षा मंत्री पहले दिन से ही बयान बहादुर बने हुए हैं, किंतु उनके नेतृत्व में चल रहे टिहरी जनपद […]

chat-nahi-chatri-ke-neeche-chal-rahi-class (2)

उत्तराखंड के सर्वाधिक बजट के विभाग शिक्षा विभाग की हालत इतनी पतली हो गई है कि अब छात्रों को छत के अभाव में छतरी लेकर विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सूबे के बड़बोले शिक्षा मंत्री पहले दिन से ही बयान बहादुर बने हुए हैं, किंतु उनके नेतृत्व में चल रहे टिहरी जनपद के राजकीय हाईस्कूल भालकी मांडे के दो कमरे और बरामदे के नीचे बैठने वाले तकरीबन ११० छात्र-छात्राओं को ज्ञान से अधिक जान के लाले पड़े हुए हैं। टिहरी जनपद के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ से ३२ किमी. दूर स्थित इस विद्यालय में ६ शिक्षक हैं। स्कूल की हालत यह है कि यहां थोड़ी सी बारिश होने पर भी छत टपकने लगती है। विगत वर्ष हुए निरीक्षण के दौरान इस विद्यालय को खतरनाक करार दिया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर सिंह नेगी का कहना है कि कई बार इस संदर्भ में शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया, किंतु शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण इस ओर विभाग का ध्यान ही नहीं है।
उम्मीद है कि इस खबर को पढऩे के बाद सूबे के बाहुबली शिक्षा मंत्री न सिर्फ अपने उस बयान को वापस लेंगे, जिसमें उन्होंने स्वयं के शक्तिमान न होने की बात कही थी। यह विद्यालय वास्तव में उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर पेश कर रहा है।

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts