जानिए, आपको कौन सा मोबाइल टैरिफ प्लान करता है सूट

सितंबर 2016 के बाद से जियो के धमाकेदार आगाज के बाद देश की सभी प्रमुख मोबाइल कंपनियों को भी अपने टैरिफ वाउचर की दरें बेहद कम और लुभावनी करनी पड़ी थीं, लेकिन गत अक्टूबर में जियो ने अपनी दरों में थोड़ी सी बढोतरी कर दी थी तो उसके कुछ कस्टोमर ने जियो से नाता तोड़ […]

सितंबर 2016 के बाद से जियो के धमाकेदार आगाज के बाद देश की सभी प्रमुख मोबाइल कंपनियों को भी अपने टैरिफ वाउचर की दरें बेहद कम और लुभावनी करनी पड़ी थीं, लेकिन गत अक्टूबर में जियो ने अपनी दरों में थोड़ी सी बढोतरी कर दी थी तो उसके कुछ कस्टोमर ने जियो से नाता तोड़ दिया था। अब रिलायंस जियो ने एक बार फिर प्रत्येक टैरिफ प्लान में ५० रुपए की कमी करने का ऐलान कर दिया है। इससे आइडिया, एयरटेल, वोडाफोन व बीएसएनएल जैसी नामी कंपनियों में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। अब उन्हें न चाहते हुए भी अपने प्रीपेड प्लान सहित कई दरों में कमी करनी पड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार जियो ने चार नए टैरिफ प्लान लांच किए हैं। जिसमें रोज डेढ़ जीबी डाटा मिलेगा। ८४ दिनों के प्लान को कम करते हुए ३९९ रुपए में एक जीबी कर दिया है। जियो अब ४.८-५.४ रुपए प्रति जीबी की दर से डाटा उपलब्ध कराएगा। इसी तरह एयरटेल ६.२ से ७.४ रुपए प्रति जीबी, आइडिया ७ से ७.४ रुपए प्रति जीबी एवं वोडाफोन ६.२ से ७ रुपए प्रति जीबी के हिसाब से अपने उपभोक्ताओं को डाटा प्रदान कराएगाा।
कुल मिलाकर अनावश्यक रूप से उपभोक्ताओं के पैसे काटने वाली दूरसंचार कपंनियों पर जियो ने ऐसा तमाचा मारा कि उन्हें भी उपभोक्ताओं के साथ ईमानदारी के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए बाध्य होना पड़ा। जियो ने अपने डेढ़ साल की अवधि में १६ से १७ करोड़ उपभोक्ता बनाकर साबित कर दिया है कि यदि देश में डिजिटल इंडिया का सपना कोई साकार कर सकता है तो वह जियो ही है।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts