जानिए किस अधिशासी अधिकारी के खिलाफ होगी एफआईआर!

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी सिटी बस घोटाले में 12 लाख की गड़बड़ी मे चालक, अकाउंटेंट सहित अधिशासी अधिकारी शामिल। बिल्ली के गले मे आखिर कौन बांधे घंटी। सभासदों ने दी अनशन की चेतावनी पर्वतजन पत्रिका के पोर्टल पर पालिका घोटाले की जांच रिपोर्ट पर पर्दा डालने की खबर प्रसारित होने के बाद सकते में आई पालिका […]

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी

सिटी बस घोटाले में 12 लाख की गड़बड़ी मे चालक, अकाउंटेंट सहित अधिशासी अधिकारी शामिल। बिल्ली के गले मे आखिर कौन बांधे घंटी। सभासदों ने दी अनशन की चेतावनी

पर्वतजन पत्रिका के पोर्टल पर पालिका घोटाले की जांच रिपोर्ट पर पर्दा डालने की खबर प्रसारित होने के बाद सकते में आई पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी पर अपनी खीज उतारी है। पत्रकार वार्ता मे अध्यक्ष ने सफाई दी है कि उनके द्वारा एक जुलाई को ही अधिशासी अधिकारी को दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा गया था, किंतु उन्होंने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। लिहाजा अध्यक्षा ने चेतावनी दी कि सोमवार तक यदि अधिशासी अधिकारी ने कार्यवाही नहीं की तो मंगलवार को अधिशासी अधिकारी के खिलाफ ही पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा देंगी।
गौरतलब है कि नगरपालिका में खड़ी सिटी बस में तेल, मरम्मत और टायर घोटाले में 12 लाख के घोटाले कि पुष्टि जांच रिपोर्ट में हो चुकी है। पालिका सभासद भूदेव कुडिय़ाल और अरविंद उनियाल ने जांच रिपोर्ट के अनुसार दोषियों से रिकवरी और सजा नहीं होने पर पालिका में ही एक सप्ताह बाद अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि पर्वतजन ने सिटी बस में घोटाले की खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी, जिसके बाद पालिका अध्यक्ष को इस प्रकरण पर अपनी सफाई देनी पड़ गई थी।

Also Read This

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाईदेहरादून. श्री गुरु राम राय...

Related Posts