जेसीबी गिरी दो की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राजमार्ग पर देर रात काम करने के बाद वापस लौट रही जेसीबी मशीन ब्रह्मखाल के पास से पलट कर सीधे गंगोत्री मार्ग पर जाकर रुकी।
थाना धरासू के प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि रात ढाई बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। एक व्यक्ति पहले ही छिटक कर गिर कर मर चुका था, जबकि दूसरा जेसीबी के पास ही मिला। जिसकी सांस चल रही थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसने में दम तोड़ दिया। दोनो मृतक बिजनोर के बताए जा रहे है, जबकि जेसीबी मालिक चिन्यालीसौड़ का ही बताया जा रहा है।
दुर्घटना के कारणों का पता नही चल सका है। जांच जारी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts