टिकट बंटवारे के बीच मोदी के दबाव में त्रिवेंद्र रावत

केंद्र सरकार के बहुप्रतीक्षित लोकपाल के नियुक्ति पत्र ने उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार को पशोपेश में डाल दिया है। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पी सी घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया है। वह अभी एनएचआरसी के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने […]

केंद्र सरकार के बहुप्रतीक्षित लोकपाल के नियुक्ति पत्र ने उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार को पशोपेश में डाल दिया है। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पी सी घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया है। वह अभी एनएचआरसी के सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं और भाजपा के घोषणा पत्र में 100 दिन के भीतर लोकपाल गठन का वायदा किया गया था किंतु इन 2 वर्षों में त्रिवेंद्र रावत यह कहते रह गए कि वह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चला रहे हैं इसलिए लोकपाल की आवश्यकता नहीं।

16 मार्च को केंद्र में लोकपाल की नियुक्ति होने के बाद उत्तराखंड में भी लोकपाल के चयन को लेकर डबल इंजन सरकार भारी दबाव में है।

देखना है कि केंद्र सरकार द्वारा लोकपाल नियुक्त करने के बाद त्रिवेंद्र रावत क्या कदम उठाते हैं !

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि केंद्र में लोकपाल की नियुक्ति के बाद त्रिवेंद्र रावत को उत्तराखंड में लोकपाल नियुक्त करना ही पड़ेगा और अब किसी प्रकार का कोई बहाना शायद ही काम कर पाए।

बहरहाल इतना तय है कि यदि बिना ना नुकुर के लोकपाल उत्तराखंड में भी नियुक्त हो जाते हैं तो जीरो टोलरेंस के मुद्दे पर सरकार के हाथ और मजबूत हो जाएंगे।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts