टिहरी झील मे मछली के लिए जान जोखिम में!

जान जोखिम में डालकर जारी मछली पकड़ने का खेल।  गिरीश गैरोला । उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़  तक पहुंची टिहरी झील में  कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने के खेल में लगे हुए हैं। झील में डूबे देवी सौड़ फुल के पिलर पर खड़े होकर कांटे और जाल से मछली पकड़ने का काम चल […]

जान जोखिम में डालकर जारी मछली पकड़ने का खेल।

 गिरीश गैरोला ।

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़  तक पहुंची टिहरी झील में  कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने के खेल में लगे हुए हैं। झील में डूबे देवी सौड़ फुल के पिलर पर खड़े होकर कांटे और जाल से मछली पकड़ने का काम चल रहा है।

देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भले ही जिमनास्ट की बेहद कमी हो किंतु दो जून की रोटी की तलाश में गली कूचों में पले-बढ़े कुछ नौजवान अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दिख ही जाते हैं।

गौरतलब है कि देवी सौड़ पुल, टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने के बाद 4 से 6 महीने तक जलमग्न हो जाता है। पुल को जोड़ने के लिए पिलर  के सहारे लगे हुए रस्सों  पर चलते हुए ये युवा लोग पुल के पायों की ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं और वहीं से झील में कांटा और जाल डाल कर मछली पकड़ने के काम में लगे हुए हैं। इस दौरान जरा सी असावधानी से झील में डूब कर मौत के खतरे को चेतावनी देते हुए यह लोग दो जून की रोटी के जुगाड़ में लगे हुए हैं । इसी स्थान पर 54 करोड़ की लागत से स्थाई पक्का पुल निर्माणाधीन है किंतु किसी ने भी जान पर खेल रहे इन नौजवानों को रोकने की कोशिश नहीं की।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts