ट्रांसफर से खाली हुआ पीजी कॉलेज उत्तरकाशी

गिरीश गैरोला/उत्तरकाशी पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से 4 वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर का तबादला। नहीं आया कोई प्रतिस्थानी। पलायन की मार झेल रहे पहाड़ों में एक और मार। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के पीजी कॉलेज से चार एसोसिएट प्रोफेसरों का अन्यत्र तबादला कर दिया है। इसमे डा. अरुण अग्रवाल वनस्पति विज्ञान को काशीपुर, डा. रवीद्र रावत समाजशास्त्र को […]

गिरीश गैरोला/उत्तरकाशी

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से 4 वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर का तबादला। नहीं आया कोई प्रतिस्थानी। पलायन की मार झेल रहे पहाड़ों में एक और मार।
सीमांत जनपद उत्तरकाशी के पीजी कॉलेज से चार एसोसिएट प्रोफेसरों का अन्यत्र तबादला कर दिया है। इसमे डा. अरुण अग्रवाल वनस्पति विज्ञान को काशीपुर, डा. रवीद्र रावत समाजशास्त्र को जोशीमठ, डा. राखी पंचोला राजनीतिशास्त्र को डोईवाला और डा. सुरेन्द्र ममगायी हिन्दी को रामनगर भेजने का फरमान मिला है।
हैरानी इस बात की है कि इनके बदले कोई प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। ये सभी वारिष्ठ अध्यपक है। पूर्व में 65 में से केवल 45 अध्यापकों से काम चला रहे महाविद्यालय मे अब 4 और शिक्षक अन्यत्र चले जाएंगे तो पठन पठन प्रभवित होना लाजिमी है।
छात्रसंघ के अध्यक्ष पृथ्वी पाल और ओम छात्र संगठन से संस्थापक अमरेकन पुरी ने बताया कि इस निर्णय से छात्रसंघ में भारी रोष है। लिहाजा छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए यदि आंदोलन का भी निर्णय लेना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
गौरतलब है कि आर्थिक रूप से संपन्न छात्र तो उच्च शिक्षा के लिए पहले से ही मैदानों का रुख कर ही रहे है, किंतु गरीब छात्रों की एकमात्र उम्मीद इसी कॉलेज से है, जो धीरे-धीरे टूटने लगी है।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts