डीएम की पत्नी भी मोर्चे पर

स्कूलों में अध्यापकों की कमी यूं तो सभी जगह है, किंतु दो दिन पहले शनिवार को विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर गए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जब पाया कि जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में विज्ञान विषय के अध्यापक ही नहीं हैं तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अपनी पत्नी […]

dm-ki-patni-bhi-morche-par

स्कूलों में अध्यापकों की कमी यूं तो सभी जगह है, किंतु दो दिन पहले शनिवार को विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर गए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जब पाया कि जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में विज्ञान विषय के अध्यापक ही नहीं हैं तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अपनी पत्नी उषा घिल्डियाल से गुजारिश की तो वह सहर्ष तैयार हो गई। जीबी पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर से शिक्षित उषा घिल्डियाल आजकल जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में साइंस वर्ग की छात्राओं को नि:शुल्क पढ़ा रही हैं। डीएम श्री घिल्डियाल ने इसकी सूचना किसी को भी देने से मना किया था, किंतु पर्वतजन पोर्टल की एक पाठक छात्रा ने चुपके से कुछ फोटो खींचकर भेजे तो हम भी इसे अन्य सक्षम वर्ग को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रकाशित करने से खुद को नहीं रोक सके।
इससे पहले भी मंगेश कुमार घिल्डियाल कई दफा स्कूलों के निरीक्षण के दौरान बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के स्कूलों में चॉक डस्टर उठाने से खुद को नहीं रोक सके थे।

Also Read This

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाईदेहरादून. श्री गुरु राम राय...

Related Posts