डीजे धमाल और दबंग भाजपाई विधायक के ठुमकों का कमाल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल हरियाणा के एक लोक गायक के साथ स्टेज पर नाचते नजर आ आए। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीजेपी के विधायक के ठुमके जोरों से वायरल हो रहे हैं। इसे चुनाव प्रचार के एक नए तरीके के रूप में भी देखा जा रहा है। […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल हरियाणा के एक लोक गायक के साथ स्टेज पर नाचते नजर आ आए।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीजेपी के विधायक के ठुमके जोरों से वायरल हो रहे हैं। इसे चुनाव प्रचार के एक नए तरीके के रूप में भी देखा जा रहा है।

https://youtu.be/Le9tyJ1dTB8

रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में इस अनोखे तरीके से वोट देने की अपील की है। राजकुमार ठुकराल ने हरियाणा के गायक रॉकी मित्तल को बुलाकर अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्ययक्रआम में सिंगर रॉकी ने जब समा बांधा तो विधायक ने उन्होने फूलों से नहला दिया।
हरयाणवी गायक द्वारा अपने गाने में कहा जा रहा है :- हम आएंगे डंके की चोट पर, सारे लाएंगे मोदी मोदी बोल कर के कमल का बटन दबा, कहीं ईंट कहीं का रोड़ा सर्जिकल पर राहुल ने सेना का होंसला तोड़ा “* सिंगर के इस गाने पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने ठुमके लगाए। इसी को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी हुए सर्जिकल स्ट्राइक को जमकर भुना रही हैं।

अब यह अलग बात है कि चुनाव आयोग इस डीजे, डांस, धमाल और विधायक के ठुमकों के कमाल को किस नजर से देखता है !

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts