डोली में महाराज

यूं तो अक्सर लोगों ने दुल्हन को डोली से विदा होते देखा है, किंतु इन दिनों उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री की डोली से यमुनोत्री यात्रा की खबर सुर्खियां बनी हुई हैं। भारी भरकम महाराज जब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निकले तो कुछ दूर पैदल जाकर महाराज […]

यूं तो अक्सर लोगों ने दुल्हन को डोली से विदा होते देखा है, किंतु इन दिनों उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री की डोली से यमुनोत्री यात्रा की खबर सुर्खियां बनी हुई हैं। भारी भरकम महाराज जब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निकले तो कुछ दूर पैदल जाकर महाराज को आभास हुआ कि पैदल यात्रा सेहत के लिए हानिकारक है। आनन-फानन में डोली मंगाई गई और महाराज डोली से रवाना हुए। भारी-भरकम महाराज को ढोते-ढोते डोली वाले भी डोल गए और इस तरह कपाट खुलने के ९० मिनट बाद महाराज यमुनोत्री धाम पहुंच पाए। इस बीच महाराज की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में जबर्दस्त खिंचाई होने लगी। महाराज सफाई देते रहे कि वह तो यात्रा मार्ग का हाल जानने के लिए डोली से गए, नहीं तो हैलीकॉप्टर से भी जा सकते थे। महाराज का ये अंदाज उनके समर्थकों को भी रास नहीं आया। समर्थक उम्मीद कर रहे थे कि महाराज डंडी-कंडी वालों को, जिनका घर-बार ही इस डोली से ही वर्षभर चलता है, को स्वरोजगार देने और उन्हें काम देने वाला बयान देकर वाहवाही लूटेंगे, किंतु महाराज चूक गए और डोली यात्रा उल्टी पड़ गई।

Also Read This

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाईदेहरादून. श्री गुरु राम राय...

Related Posts