तकनीकी विश्वविद्यालय के वीसी की पावर छिनी। श्रीदेव सुमन के वीसी यू एस रावत को चार्ज

उत्तराखंड में  राजभवन ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार गर्ग के सारे अधिकार सीज कर दिए हैं।  उनके खिलाफ विभिन्न आरोपों में जांच हो रही है। उनके स्थान पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर यू एस रावत को कार्यभार सौंपा गया है। जांच पूरी होने तक प्रोफेसर गर्ग विश्वविद्यालय का […]

उत्तराखंड में  राजभवन ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार गर्ग के सारे अधिकार सीज कर दिए हैं।  उनके खिलाफ विभिन्न आरोपों में जांच हो रही है। उनके स्थान पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर यू एस रावत को कार्यभार सौंपा गया है। जांच पूरी होने तक प्रोफेसर गर्ग विश्वविद्यालय का कोई भी काम नहीं कर पाएंगे। आज दोपहर राज्यपाल डॉ केके पॉल ने आदेश दिए कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 की धारा 9,6 के अंतर्गत कुलपति प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार गर्ग के विरुद्ध जांच की कार्यवाही गतिमान है। इसलिए उनसे कुलपति का कार्यभार वापस ले लिया जाता है।

 

गौरतलब है कि प्रोफेसर प्रदीप कुमार गर्ग राजभवन को बिना सूचना दिए  दूसरे विश्वविद्यालय में नियुक्ति के लिए अपना इंटरव्यू दे आए थे और जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने राज भवन को भी गलत जानकारी दी।

PK गर्ग पर यह आरोप भी है कि वह उपनल के एक कर्मचारी अरुण शर्मा से सहायक कुलसचिव तथा सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में काम ले रहे थे तथा उनकी सैलरी भी मानकों से काफी अधिक की गई थी। जब राज्यपाल ने इसका संज्ञान लेकर 6 सितंबर को उन्हें हटाने के आदेश पारित करे तो फिर वह कुलपति की शह पर हाईकोर्ट चले गए। राज भवन इस से खफा माना जा रहा था।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts