दुखद खबर : कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का निधन

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

प्रकाश पंत ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली में स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद भी जब उनकी तबीयत मे कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अमेरिका ले जाया गया।

दिल्ली से बीच में तबीयत में थोड़ा सुधार आने के बाद वह देहरादून आ गए थे और चिकित्सकों की देखरेख पर अपना इलाज करा रहे थे, लेकिन इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें अमेरिका ले जाना पड़ा।

मूलतः पिथौरागढ़ में 11 नवंबर सन 1960 को जन्मे प्रकाश पंत के अपने पीछे पत्नी तथा 1 पुत्र व दो पुत्रियों को शोकाकुल छोड़ गये हैं।
 सर्वप्रथम भाजपा के टिकट पर 1998 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए प्रकाश पंत 2002 के आम चुनाव में प्रथम बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और विधानसभा अध्यक्ष रहे।
 वर्ष 2007 के आम चुनाव में वह पुनः सदस्य निर्वाचित हुए और पर्यटन तथा पेयजल मंत्री रहे।
 वर्तमान में भी आबकारी, पेयजल, श्रम, नियोजन तथा संसदीय कार्य मंत्री थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तमाम नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी फेसबुक वाल पर प्रकाश पंत के लिए भावुक संदेश लिखा। त्रिवेंद्र ने लिखा है,-” अपनी मनमोहक मुस्कान से जीवन को हर अंधेरे को दूर करने वाले प्रकाश तुम कहां चले गए !”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts