देखिए वीडियो : तांत्रिक ने फोड़ा महिला का सर

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में एक तांत्रिक ने बच्चे का सपना दिखाकर महिला को बुलाया और उसकी पिटाई कर दी ।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प में एक तांत्रिक ने बीती रात एक महिला को अपने दरबार बुलाकर डंडे से पीट पीटकर बेदम कर दिया। पिटाई के बाद लहूलुहान महिला अपने पति के साथ आरोपी के खिलाफ फरियाद लेकर थाने पहुंची।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/yBvdZj8d_Lo

ट्रांजिट कैम्प थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला सपना ने बताया की उसकी कोख सूनी थी और बच्चे होते ही दम तोड़ देते थे। ऐसे में महिला एक तांत्रिक के जाल में फंस गई। तांत्रिक एक साल तक तांत्रिक महिला को ठगता रहा। बीती रात उसने महिला को उसके पति के साथ बुलाया और उस पर आई बुरी बला उतारने के नाम पर महिला पर डंडों की बरसात कर दी। महिला को इतने डंडे मारे कि उसका शरीर कई जगह से लहूलुहान हो गया और सूज भी गया। आरोप है कि एक डंडा तांत्रिक ने महिला के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। आज महिला आरोपी तांत्रिक के खिलाफ फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है।
आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी देवराज सिडकुल स्थित स्टील इंजीनियरिंग में काम करते हैं और वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले है। यहां पत्नी सपना के साथ रहते हैं। 12 साल पहले देवराज की शादी सपना से हुई थी, लेकिन उन्हें संतान सुख नसीब नहीं हुआ। इन 12 सालों में सपना को तीन बेटे और दो बेटियां हुईं, लेकिन पैदा होने के कुछ समय बाद ही सबकी मौत हो गई। देवराज ने सपना का लंबा इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में किसी ने उन्हें तांत्रिक हिमांशु के बारे में बताया और कहा कि वह संतान सुख दिलाने में मदद कर सकते हैं। सपना बीते वर्ष अप्रैल में पति के साथ आजादनगर में ही रहने वाले तांत्रिक हिमांशु के पास जा पहुंची। हिमांशु ने उससे कहा कि वह पैसे नहीं लेता। पूजा-पाठ में जो खर्च होगा बस वही देना होगा और दावा किया कि उसकी समस्या का हल हो जाएगी। दंपति हिमांशु के झांसे में आ गए। बीते एक साल में पूजा-पाठ के नाम पर कभी हजार तो कभी दो हजार हिमांशु दंपति से लेता रहा और करीब दस हजार रुपये ऐंठ लिये। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ। सपना ने बताया कि बीती रात हिमांशु ने रात नौ बजे उसे पति के साथ अपने घर बुलाया और कहा दरबार लगा है। सपना पति के साथ पहुंच गई। जहां हिमांशु ने खुद को समाधि में बैठा रखा था। उसने सपना से कहा कि वह अपना घर और अपने पति को बर्बाद कर रही है। उस पर बुरा साया है। यह कह कर उसने सपना को अपने करीब बैठा लिया और बुरा साया उतारने के नाम पर सपना पर डंडों की बरसात कर दी। एक डंडा सपना के सिर पर लगा और वह लहूलुहान हो गई। जिसके बाद सपना बेहोश हो गई। तांत्रिक के प्रकोप से घबराया पति चुपचाप अपनी पत्नी को लेकर वहां से चला आया। चिकित्सक से इलाज कराने के बाद आज सुबह दंपति फरियाद लेकर ट्रांजिट कैम्प थाने जा पहुँचा।

वहीं मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित दंपति को आश्वाशन दिया है को आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts