देखिए वीडियो : दून पुलिस ने बाइक सवार को पुलिस वैन के अंदर घुसेड़ के पीटा

अमित मिश्रा, देहरादून  देहरादून में मित्र पुलिस के हौसले आसमान पर हैं। सीपीयू तो नागरिकों से अभद्र व्यवहार करने के रिकॉर्ड बना ही रही है, खाकी वाले भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहते।  देहरादून में बलवीर रोड पर एक चौराहे पर मित्र पुलिस ने एक बाइक सवार को अपनी पुलिस वैन के अंदर […]

अमित मिश्रा, देहरादून 
देहरादून में मित्र पुलिस के हौसले आसमान पर हैं। सीपीयू तो नागरिकों से अभद्र व्यवहार करने के रिकॉर्ड बना ही रही है, खाकी वाले भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहते।
 देहरादून में बलवीर रोड पर एक चौराहे पर मित्र पुलिस ने एक बाइक सवार को अपनी पुलिस वैन के अंदर घुसा कर जबरन पीट दिया। पुलिस की पिटाई का अंदाज आप इस वीडियो में सुनाई दे रही बाइक सवार की चीख-पुकार से लगा सकते हैं।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/ej881vizBuU

गौरतलब है कि देहरादून में डालनवाला थाने की पुलिस कोतवाल राजीव रौथाण के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को शराब का सेवन किए होने के शक में पुलिस ने पकड़कर कब्जे में ले लिया। पुलिस के पास शराब के सेवन की जांच करने वाला एल्कोमीटर भी उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने बाइक सवार को जबरन वैन के अंदर डाल दिया और उसकी पिटाई कर दी।
 मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। वहीं मौके पर इस पूरे प्रकरण की रिकॉर्डिंग कर रहे पत्रकारों को भी पुलिस धमकाने से पीछे नहीं रही।
देखना यह है कि इस पर मित्र पुलिस के उच्चाधिकारी संज्ञान लेंगे अथवा इसका संज्ञान भी मानवाधिकार आयोग को लेना पड़ेगा

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts