देहरादून की टंकी पर सिरफिरे की नौटंकी

आज शाम एक देहरादून की व्यस्त कालोनी नेहरु कालोनी मे एक युवक ने पानी की सबसे बड़ी टंकी पर चढ़ कर पुलिस और देखने वालो की घंटों सांसे अटकाए रखी। देर तक नौटंकी के बाद परिजन उसे उतारने मे सफल रहे मोहित बिष्ट नाम का एक युवक का अपने भांजे से लेन देन को लेकर […]

आज शाम एक देहरादून की व्यस्त कालोनी नेहरु कालोनी मे एक युवक ने पानी की सबसे बड़ी टंकी पर चढ़ कर पुलिस और देखने वालो की घंटों सांसे अटकाए रखी। देर तक नौटंकी के बाद परिजन उसे उतारने मे सफल रहे

मोहित बिष्ट नाम का एक युवक का अपने भांजे से लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया तो वह टंकी पर चढ गया।काफी देर तक कूद जाऊंगा टाइप नौटंकी के बाद भी वह टंकी पर देर तक डटा रहा।

उसकी पत्नी से लेकर सभी मनुहार करके थक चुके थे। युवक भांजे रोहित को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित पुलिस के सिपाही तथा अफसर मौके पर डटे रहे। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।यह सब तब हुआ है, जबकि मानवाधिकार आयोग ने टंकी पर चढने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हुए हैं। टंकी पर पुलिस की ड्यूटी रहती है फिर भी यह कैसे चढ़ गया एक यह भी बड़ा सवाल है।बहरहाल युवक को पुलिस थाने ले गई जहा उसके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया जाएगाा। 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts