निम के कर्नल कोठियाल के खिलाफ छेड़खानी की   शिकायत दर्जः विरोधी सक्रिय 

रविवार 4 नवंबर  रात 10:00 बजे देहरादून के राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में एक महिला ने नजदीकी थाने में कर्नल अजय कोठियाल के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि महिला ने कोठियाल के खिलाफ  शिकायत दी किंतु पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।  पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। […]

रविवार 4 नवंबर  रात 10:00 बजे देहरादून के राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में एक महिला ने नजदीकी थाने में कर्नल अजय कोठियाल के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि महिला ने कोठियाल के खिलाफ  शिकायत दी किंतु पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।  पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
 महिला के पति अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। वाकया देर रात का है। पार्टी के बाद होटल से बाहर निकलते हुए रिसेप्शन पर कुछ लोगों ने डिनर कर के परिवार के साथ बाहर निकल रही महिलाओं के साथ अभद्रता  कर दी।
 हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कर्नल कोठियाल तब तक जा चुके थे तथा अभद्रता करने वाले लोगों ने अपना प्रभाव जमाने के लिए “कर्नल कोठियाल को जानते हो” कहते हुए रॉब गालिब करना चाहा। यह खबर सुनते ही उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल के विरोधियों के कान खड़े हो गए! खासकर उनके लोकसभा चुनाव में उतरने की चर्चा से घबराए नेता भी इस मुद्दे को उठाने के लिए मीडिया पर दबाव बना रहे हैं।
 कुछ लोग इसे तत्काल राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। कर्नल कोठियाल के सहयोगी आमोद पंवार का कहना है कि हंगामे के वक्त कर्नल कोठियाल वहां पर नहीं थे।
 “कुछ लोगों ने प्रभाव जमाने के लिए उनका नाम ले लिया।” आमोद बताते हैं कि रिसेप्शन पर खड़े कुछ लोगों ने डिनर कर के बाहर आ रही कुछ महिलाओं से कुछ पूछा। जवाब मे उनके साथ बाहर आ रहे पुरुषों ने उन की जमकर धुनाई कर दी। किंतु उस वक्त कर्नल कोठियाल वहां पर नहीं थे।
 पंवार कहते हैं कि होटल में लगी सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि इस पूरे वाकए के दौरान कर्नल कोठियाल मौके पर नहीं थे।
 कर्नल कोठियाल का नाम जुड़ जाने से केदारनाथ में हुई उनके काम से खुन्नस खाए हुए कुछ लोग इसे बेवजह तूल दे रहे हैं। बहरहाल हाल ही में एबीवीपी के कार्यक्रम में जाकर बुरी तरह आलोचना का शिकार हुए कर्नल कोठियाल के लिए हालिया घटना एक दूसरा झटका मानी जा रही है।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts