बड़ी खबर : पेट्रोल के बाद डीजल सौ के पार

उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद डीजल के दाम भी 100 रुपए  प्रति लीटर के पार हो गया हैं। 

राज्य में डीजल भी 100 के पार हो गया है। साथ ही अन्य चीजो मे भी महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी हैं। जनता इस महंगाई से परेशान हो चूकी है और सड़को पर महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन और अन्य तरीके से विरोध कर रही हैं।

बात करे पेट्रोल कि तो बुधवार को बद्रीनाथ में लोगों ने डीजल 101.85 रुपए, जबकि मुनस्यारी में 100.04 रूपये लीटर खरीदा ।

राज्य में पेट्रोल की कीमतें तो कई दिन पहले से ही 100 रुपए लीटर के पार पहुंच गई थी,लेकिन बुधवार को डीजल ने भी 100 रुपए का आंकड़ा पार कर दिया।

डीजल के दाम बुधवार को देहरादून से त्यूनी में 99.01  रुपए और पिथौरागढ़ में 99.71 रुपए लीटर पर पहुंच गया।

राज्य में आने वाले कुछ महीनों के भीतर ही चुनाव होने वाले हैं ,जिसके कारण राज्य सरकार पर कीमतों में कमी का दबाव बढ़ गया है।क्यूंकि सभी विपक्षी दल महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

हालांकि वित्त विभाग के कुछ अधिकारियों का मानना है कि यदि तेल की कीमतों में इसी तरह इजाफा होता रहा तो अगली केबिनेट में कटौती को लेकर प्रस्ताव आ सकता है।

 लेकिन कीमतों में जिस तरह से उछाल हो रहा है उससे साफ है कि सरकार की ओर से वेट कम किए जाने के बावजूद लोगो को बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।

अब देखना होगा सत्ताधारी सरकार चुनाव को मध्य नजर रखते हुए उत्तराखंड की जनता को कुछ राहत देगी या नहीं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts