पर्वतजन की खबर पर मुहर: फ़र्ज़ीवाड़े का ख़ुलासा

हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने किया फर्ज़ीवाड़े का बड़ा ख़ुलासा मनरेगा के तहत किया गया था 45 लाख का घोटाला 2013-14 में बनी दीवार का 2016-17 में दिखाया निर्माण डीएम दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना गाजीवाली पंचायत ने अधिकारियों से मिलकर किया खेल हरिद्वार के डीएम ने निर्देश दिए कि मनरेगा […]

हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने किया फर्ज़ीवाड़े का बड़ा ख़ुलासा
मनरेगा के तहत किया गया था 45 लाख का घोटाला
2013-14 में बनी दीवार का 2016-17 में दिखाया निर्माण
डीएम दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना
गाजीवाली पंचायत ने अधिकारियों से मिलकर किया खेल

हरिद्वार के डीएम ने निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत 45 लाख घोटाले के मामले मे ग्राम प्रधान,VDO,JE के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान,रोज़गार सहायक को पद से हटाने के आदेश भी तत्काल दे दिए।

पर्वतजन ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि बिना काम किए लोगों के खाते में आए थे 10-10 हज़ार रूपये। शिकायत मिलने पर DM दीपक रावत ने आज छापेमारी की तथा खबर को सत्य पाया।
पर्वतजन पत्रिका ने पिछले दिनों हरिद्वार के गाजी वाला गांव में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे बड़े घोटालों का खुलासा किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर इसकी शिकायत भी की तथा ग्राम प्रधान के विरोध में जमकर धरना प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों की शिकायत का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। तथा मौके पर जाकर खुद भी पाया कि गाजी वाला के ग्राम प्रधान ने मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर घोटाला किया था। ग्राम प्रधान मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीणों के खाते में ग्यारह हजार डाल कर दस हजार खुद वापस ले लेता था।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts