पलायन पर प्रहार को बलूनी ने मांगा विशेष फंड

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में हो रहे भारी पलायन की समस्या के निदान हेतु उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के लिये आगामी बजट में ‘विशेष फण्ड’ की मांग को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। सांसद बलूनी ने कहा कि […]

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में हो रहे भारी पलायन की समस्या के निदान हेतु उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के लिये आगामी बजट में ‘विशेष फण्ड’ की मांग को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।

सांसद बलूनी ने कहा कि पलायन के कारण सैकड़ों गांव निर्जन (घोस्ट विलेज) हो चुके हैं और यह क्रम तेजी से जारी है। इस भयावह समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार के सहयोग की महती आवश्यकता है। मूलभूत सुविधाओं और सामान्य से रोजगार के लिए होने वाले पलायन के उन्मूलन के लिए धरातल पर व्यावहारिक नीति बन सके और ठोस कार्य हो सके।

उत्तराखंड के पौड़ी टिहरी उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर अल्मोड़ा चंपावत पिथौरागढ़ तथा नैनीताल जनपद का पर्वतीय क्षेत्र पलायन की समस्या से अत्यधिक ग्रस्त हैं।

https://youtu.be/OTEeEa1i-mw

सांसद बलूनी ने कहा की आगामी बजट में अगर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए ‘विशेष फण्ड’ की व्यवस्था होती है तो यह राज्य के लिए मील का पत्थर होगा और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हिमालयी राज्य के लिए जीवनदान होगा। उन्होंने कहा वह इस क्रम में विभिन्न मंत्रालयों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से संवाद कर इस कड़ी को आगे बढ़ाएंगे।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि अगर ढांचागत अवस्थापना के साथ बेरोजगार उन्मूलन की नीति बनती है तो वह पलायन रोकने में कारगर होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार इस विषय में अवश्य गंभीरता से विचार करेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts