पानी का बिल 3 गुना !

होटल एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, मंत्री ने मौके पर जल संस्थान अधिकारियों की लगाई क्लास, 5 जनवरी तक निस्तारण के दिए निर्देश गिरीश गैरोला// उत्तरकाशी प्रभारी मंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के जनता दरबार में होटल एसोसिएशन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा  ने कहा कि छोटे छोटे व्यापारियों […]

होटल एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, मंत्री ने मौके पर जल संस्थान अधिकारियों की लगाई क्लास, 5 जनवरी तक निस्तारण के दिए निर्देश

गिरीश गैरोला//

उत्तरकाशी प्रभारी मंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के जनता दरबार में होटल एसोसिएशन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा  ने कहा कि छोटे छोटे व्यापारियों से भी पानी का बिल 2 से 3 गुणा लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में आपदा के बाद जो पानी की छूट दी गई थी, उसकी वसूली सरकार बढ़ी हुई दर से कर रही है । उन्होंने कहा कि मौजूदा पानी की दरें  बिजली की दरों से भी महंगी हो गई हैं। जल संस्थान ने किस आधार पर यह दरें बढ़ाई समझ से परे है। जनता दरबार में प्रभारी मंत्री ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा। अधिकारी के जवाब से मंत्री संतुष्ट नहीं हुए।

मौके पर मौजूद आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर ने विभाग से पूछा कि  मिनिमम ₹900 प्रतिमाह किस आधार पर तय किया गया है।  प्रभारी मंत्री ने 5 जनवरी तक होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर उक्त समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : 9 साल बाद श्रीनगर की सड़कों पर दौड़ी सिटी बस। सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट - जयप्रकाश नोगाई पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर शहर के लोगों का करीब नौ साल का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से बंद...

पगडंडियों से पदक तक… मीनाक्षी रावत ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

नौगांव, यमुना घाटी/उत्तरकाशी,1 नवंबर 2026रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडी किसान परिवार की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

Related Posts