पुलिस में आपस में चली छुर्राबाजी। गंभीर घायल

हरिद्वार से चौंकाने वाली बड़ी खबर आई है, जिसमें छुराबाजी में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनाबाद कचहरी परिसर में उक्त घटना गत देर रात की है। सिपाही जितेंद्र, अनिल पर हमला हुआ। दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चर्चा यह भी है कि उक्त घटना कोर्ट चौकी से 200 मीटर की दूरी पर उस समय घटी, जब जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि एसएसपी खंडूरी इस तरह की चर्चा से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि उस समय सिपाही खाना खा रहे थे। तभी सिपाही किसी को पिटता देख मदद करने चले गए। यह मामला अत्यंत गंभीर है और कोर्ट चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया जाएगा। इस घटना के बाद से खाकी पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts