पूर्व सलाहकार को देख नए सलाहकारों को सूंघ रहा सांप!

डबल इंजन की किचन कैबिनेट को लगने लगा डर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राज हरीश रावत की किचन कैबिनेट खास चर्चा में रही। चर्चा की वजह भी थी और सलाहकार भी ऐसे थे, जिनकी तूती बोलती थी। सचिवालय के चौथे माले से मुख्यमंत्री निवास और विधानसभा से लेकर विधायक निवास तक हर जगह सलाहकारों […]

डबल इंजन की किचन कैबिनेट को लगने लगा डर

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राज हरीश रावत की किचन कैबिनेट खास चर्चा में रही। चर्चा की वजह भी थी और सलाहकार भी ऐसे थे, जिनकी तूती बोलती थी। सचिवालय के चौथे माले से मुख्यमंत्री निवास और विधानसभा से लेकर विधायक निवास तक हर जगह सलाहकारों के जलवे थे। सलाहकारों के एक फोन पर ही अधिकारी कांप उठते थे। इन दिनों डबल इंजन की सरकार में भी सलाहकारों की भर्ती जोरों पर हैं। युवाओं से लेकर अनुभवी लोगों की डबल इंजन सरकार में खूब चल रही है।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वे लोग, जो इस रेस में पिछड़ गए, आजकल हरीश रावत के पूर्व मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल की दो फोटो सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद सलाहकारों के क्या हाल हो जाते हैं? इन दोनों फोटो में सुरेंद्र अग्रवाल दो सापों को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक काला और एक हरा सांप।
सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा सांपों को पकडऩे के किस्से की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि सलाहकार के पद पर तैनात होने के बाद अग्रवाल साहब ने देहरादून की राजपुर रोड पर जंगल के समीप एक ऐसा आशियाना बनाया है, जहां जल, जंगल, जमीन, नदी, नाले, चिडिय़ा, पक्षी के साथ-साथ ये सांप भी घूमते रहते हैं और सुरेंद्र अग्रवाल इन सांपों को आधुनिक चिमटे से पकड़कर जंगल छोड़ आते हैं।
बहरहाल, भाजपाइयों द्वारा लिए जा रहे चटकारों के बीच पूर्व सलाहकार की फोटो तो हिट हो रही है, किंतु डबल इंजन में जलवे दिखा रहे नए सलाहकारों को भविष्य की चिंता को लेकर अभी से सांप सूंघने लगा है।

Also Read This

मौसम अपडेट : सात जिलों में अलर्ट। बारिश के साथ गरज-चमक और चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी...

नैनीताल झील में नाबालिग बच्चे ने लगाई छलांग । पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग झील में कूद गया, जिसे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉल्क...

Related Posts