प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार ने क्यों लिया वीआरएस!

कुलदीप राणा // उत्तराखंड शासन में प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार ने वीआरएस ले लिया है। इस बात ने सत्ता के गलियारों में काफी गर्माहट ला दी। उन्होंने अपना इस्तीफा 3 अगस्त को ही सौंप दिया था। कायदा अनुसार वीआरएस लेने के लिए 3 माह का नोटिस देना होता है, किंतु सरकार ने उमाकांत पंवार के […]

कुलदीप राणा //

उत्तराखंड शासन में प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार ने वीआरएस ले लिया है। इस बात ने सत्ता के गलियारों में काफी गर्माहट ला दी। उन्होंने अपना इस्तीफा 3 अगस्त को ही सौंप दिया था। कायदा अनुसार वीआरएस लेने के लिए 3 माह का नोटिस देना होता है, किंतु सरकार ने उमाकांत पंवार के मामले में उन्हें 3 माह के नोटिस की अनिवार्यता का शिथिलीकरण कर दिया। उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है। डॉक्टर उमाकांत पंवार ने आज दोपहर को उत्तराखंड सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गुड गवर्नेंस के निदेशक के तौर पर ज्वाइन कर लिया है। उनके पास  गृह तथा ऊर्जा जैसे अहम विभाग थे। डॉक्टर उमाकांत पंवार की पत्नी मनीषा पवार भी उत्तराखंड शासन में सचिव हैं तथा उद्योग जैसे भारी भरकम विभाग संभाल रही हैं।

 

Also Read This

बड़ी खबर: वन विभाग में बंपर तबादले। बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित तबादलों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी...

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

Related Posts