फिर झील मे समाया मजदूर बुझा एक और चूल्हा

लेबर एक्ट मे पंजीकरण नहीं होने की कीमत भुगतने को मजबूर गरीब मजदूरों के परिजन  एक और मजदूर की चिन्याली झील मे डूबने से मौत  खाली हाथ मजदूर का परिवार  गिरीश गैरोला   उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी के धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर रविवार दोपहर तुल्याडा गांव के पास अनियंत्रित होकर झील में गिरी बाइक सहित उसमे […]

लेबर एक्ट मे पंजीकरण नहीं होने की कीमत भुगतने को मजबूर गरीब मजदूरों के परिजन 
एक और मजदूर की चिन्याली झील मे डूबने से मौत 
खाली हाथ मजदूर का परिवार 
गिरीश गैरोला  
उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी के धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर रविवार दोपहर तुल्याडा गांव के पास अनियंत्रित होकर झील में गिरी बाइक सहित उसमे सवार युवक के शव को एसडीआरएफ़ और पुलिस ने झील से निकाल लिया है।
रविवार दोपहर  भवन निर्माण व रेत बजरी खनन का काम करने वाले दो श्रमिक युवक देवीसौड़ से तुल्याडा गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। (तुल्याडा) गांव से100 मीटर पहले ही बाइक अनियंत्रित हुई और झील में जा गिरी। जिसमें लाल बहादुर मुखिया (30) पुत्र जीतन मुखिया जिला बेतिया बिहार को झील में डूबते हुए बोट संचालक ने बचाया।
 गिरने के दौरान युवक गंभीर घायल हुआ, जबकि दूसरा युवक अजय मुखिया (28) पुत्र राधा मुखिया बिहार निवासी  झील में डूबा। सूचना पर पुलिस,एसडीआरएफ की टीम पहुंची। लेकिन उसके बाद भी झील में डूबे युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार देने के बाद उत्तरकाशी रेफर कर दिया था। धरासू थाने के कोतवाल रविंद्र यादव ने बताया कि झील में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए थे।
सोमवार को सुबह 9 बजे खोज अभियान शुरू हुआ था और करीब दो बजे दोपहर दो बजे बाइक मिल जाने के बाद 4 बजे मजदूर का शव बरामद हो गया था।श्रम विभाग मे मजदूरों का पंजीकरण नहीं होने से उसे मुआवजा भी नहीं मिल सकता है। इस तरह एक और मजदूर के घर का चूल्हा बुझ गया है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts