बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर मुकदमा

कृष्णा बिष्ट काशीपुर में आज कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज के साथ हुई मारपीट को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे सहित लगभग 100 खनन कारोबारियों और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इन लोगों ने आज कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में चौकी का घेराव किया था और चौकी इंचार्ज सहित तमाम पुलिस कर्मियों से […]

कृष्णा बिष्ट
काशीपुर में आज कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज के साथ हुई मारपीट को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे सहित लगभग 100 खनन कारोबारियों और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इन लोगों ने आज कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में चौकी का घेराव किया था और चौकी इंचार्ज सहित तमाम पुलिस कर्मियों से मारपीट की थी।
देखिए वीडियो यह था मामला

https://youtu.be/SDqC8-GBMlY

 दरअसल कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी के नेतृत्व में खनन कारोबारियों के डंपरों को सीज कर दिया गया था। इससे गुस्साए लोगों ने चौकी इंचार्ज के साथ जमकर गाली गलौज और धक्का-मुक्की की।
 पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है और चुनाव आचार संहिता के दौरान इसका कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने पर पुलिस ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे सहित तमाम खनन कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इन पर धारा 144 का उल्लंघन करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts