बड़ी खबर : स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रोहित शेखर तिवारी कल ही हल्द्वानी से दिल्ली निकले थे। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई है। साकेत मैक्स के डॉक्टरों ने उन्हे शाम […]

उत्तराखंड के पूर्व सीएम स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रोहित शेखर तिवारी कल ही हल्द्वानी से दिल्ली निकले थे।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई है।
साकेत मैक्स के डॉक्टरों ने उन्हे शाम 5.50 बजे मृत घोषित कर दिया। साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया हुआ मृत घोषित किया गया।
पिछले साल 18 अक्टूबर को नारायण दत्त तिवारी का भी निधन हो गया था। इसी दिन उनका जन्मदिन भी था।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts