बाॅलिवुड सुंदरी जैकलीन शूटिंग के लिए पंहुची नैनीताल।

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में बॉलीवुड की 34 वर्षीय सुंदरी जैकलीन फरनेन्डीज एक थ्रिलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुँच गई है। होटल कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने उनका भव्य स्वागत किया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/vVHHGWurSKY ‘मिसेज सीरियल किलर’ की शूटिंग के लिए मिस श्रीलंका रह चुकी खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फरनेन्डीज […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बॉलीवुड की 34 वर्षीय सुंदरी जैकलीन फरनेन्डीज एक थ्रिलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुँच गई है। होटल कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/vVHHGWurSKY

‘मिसेज सीरियल किलर’ की शूटिंग के लिए मिस श्रीलंका रह चुकी खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फरनेन्डीज सोमवार शाम को नैनीताल पहुंच गयी हैं। जैकलीन निजी कार में दिल्ली से सड़क मार्ग से नैनीताल पहुंची।

जैकलीन नैनीताल के प्रतिष्ठित मनु महारानी होटल में ठहरी हैं। होटल ने उन्हें अपना सबसे अच्छा कमरा दिया है जहां से वो नैनीझील का अवलोकन कर सकेंगी। जैकलीन की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स भारी मात्रा में जमा हो गए। जैकलीन ने मीडिया और अपने प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी के कल मंगलवार को पहुंचने की संभावनाएं हैं।

जानकारी के अनुसार वैब फ़िल्म की शूटिंग सोमवार से वीरभट्टी के बिष्ट इस्टेट में शुरू हो गयी है। फ़िल्म में पहले दिन भीड़ भाड़ के सीन फिल्माए गए। इससे पहले भी कुछ समय पूर्व नैनीताल में अभिषेक बच्चन नैट फ्लिक्स की वैब सीरीज की एक फ़िल्म के लिए शूट पर पहुँचे थे और इसी होटल में रुके थे। जैकलीन आने वाले 25 और 26 तारीख को नैनीताल के डलहौज़ी कॉटेज में शूट करेंगी।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts